
सिंदरी (धनबाद): सिंदरी बस्ती में गहराते जल संकट और HURL (हर्ल) प्रबंधन की वादाखिलाफी के खिलाफ भाकपा माले वार्ड 54 कमेटी और स्थानीय ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है। HURL वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के मुख्य द्वार पर चल रहे इस तीन दिवसीय आंदोलन के दूसरे दिन माननीय विधायक चंद्रदेव महतो प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे और उनकी मांगों को अपना पूर्ण समर्थन दिया।

धरना को संबोधित करते हुए विधायक चंद्रदेव महतो ने प्रबंधन के ढुलमुल रवैये पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा, “HURL प्रबंधन ने बस्ती के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का जो वादा किया था, उसे पूरा करने में वह पूरी तरह विफल रहा है। भीषण गर्मी में सिंदरी बस्ती के लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं, जो कि मानवता के खिलाफ है।”

विधायक ने प्रबंधन को अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि अगले 48 घंटों (दो दिनों) के भीतर जलापूर्ति की समस्याओं का स्थाई समाधान नहीं किया गया, तो यह आंदोलन और भी उग्र रूप लेगा। उन्होंने घोषणा की कि मांगें पूरी न होने की स्थिति में HURL के मुख्य द्वार का पूर्ण रूप से ‘चक्का जाम’ किया जाएगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।
भाकपा माले और ग्रामीणों के इस सामूहिक प्रदर्शन ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मौके पर वार्ड 54 कमेटी के सदस्यों समेत भारी संख्या में सिंदरी बस्ती के ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
