
आज दिनांक 02/08/2026 को *बरनवाल युवा मंच महिला समिति धनबाद* के द्वारा सावन महोत्सव का कार्यक्रम शहर के जाने माने होटल कृतिमान, जोड़ा फाटक रोड, धनबाद में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में समाज की महिलाए उपस्थित थी। मुख्य अतिथि एवं महिला समिति की अध्यक्ष,सचिव,कोषाध्यक्ष,एवं कार्यकारिणी सदस्यों के द्वारा सर्वप्रथम अहिबरन जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्रीमती सत्या राज जी प्रभात खबर चीफ रिपोर्टर को बुके,मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। आज के इस कार्यक्रम में सभी कार्यकारिणी की महिला सदस्यों ने बहुत ही शानदार आयोजन किया जिसमें महिलाओं के लिए झूले,डांस,सोलो डांस,हाऊजी गेम्स,फ्लोर डांस,क्विज प्रतियोगिता,के साथ साथ नाश्ता और खाने का बहुत ही सुंदर आयोजन किया गया।प्रतिभा कुमारी के द्वारा बहुत ही सुंदर मंच संचालन किया गया। मुख्य अतिथि ने श्रीमती सत्या राज जी ने बरनवाल युवा मंच महिला समिति धनबाद की सभी सदस्यों को धन्यवाद की की उन्होंने समाज को इस प्रकार जोड़ कर एक मंच पर कार्यक्रम कर रही है उन्होंने उपस्थित सभी महिलाओं से आह्वान किया कि आप सभी जिस प्रकार घर के कार्य और जिम्मेदारी से निकल कर समाज के लिए टाइम दिए ये कबीले तारीफ है। उन्होंने समाज को एक संदेश दिया कि सभी एकजुट रहे और हर किसी के सुख दुख में शामिल हो। आज के इस की कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनीता बरनवाल ने किया। आज के इस सावन महोत्सव में सावन क्वीन का ताज निभा बरनवाल को गया,आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला समिति की सांस्कृतिक मंत्री रंजना बरनवाल जी का बहुत ही सुंदर तैयारी थी जिससे कार्यक्रम बहुत ही जानदार शानदार रहा।आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष सुनीता बरनवाल, उपाध्यक्ष सरिता बरनवाल,सचिव रजनी बरनवाल, सांस्कृति मंत्री रंजना बरनवाल, कोषाध्यक्ष प्रतिभा कुमारी,प्रियंका बरनवाल,सरिता बरनवाल,कंचन बरनवाल,सिन्नी बरनवाल,कांति बरनवाल,ज्योति कुमारी,लवली बरनवाल,रूबी बरनवाल,सुमन बरनवाल,सुषमा बरनवाल,कविता बरनवाल, रूबी कुमारी,लवली एवं कार्यसमिति सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष सुनीता बरनवाल ने किया जिसमें उन्होंने मुख्य अतिथि एवं बरनवाल समाज की महिलाओं को बहुत बहुत धन्यवाद दिया कि आप सभी इस सावन महोत्सव में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाए,उन्होंने कहा कि आज सभी समाज की महिलाएं आगे बढ़ रही है और बहुत सारी सामाजिक कार्य कर रही है,हम सभी भी बरनवाल/ मोदी समाज की महिलाए आगे आए और ब.यु.मं.महिला समिति,धनबाद के बैनर तले अपने घर के समय से समय निकाल कर अपने घर के साथ साथ समाज के हितकारी कार्य को भी करने में सहयोग करे,जिससे अपने समाज की महिलाएं भी सशक्त और सबल बने।बरनवाल युवा मंच,धनबाद के अध्यक्ष मनोज बरनवाल,सचिव नागेन्द्र बरनवाल,सांस्कृतिक मंत्री मयंक कुमार,कार्यकारिणी सदस्य संदीप कुमार एवं प्रदीप कुमार को भी धन्यवाद की उन्होंने आज अपना सहयोग व्यवस्था संभालने में सहयोग दिए,बरनवाल युवा मंच धनबाद के साथ मिलकर और भी सामाजिक कार्य करेगी जो बहुत जल्द सभी समाज की महिलाओं को दिखेगा,एवं
यह तभी संभव होगा जब आप सभी का प्यार,स्नेह, और आशीर्वाद हम सभी को इसी प्रकार मिलता रहेगा।आप सभी कार्यकारिणी सदस्यों रजनी,प्रतिभा,प्रियंका एवं रंजना को जिन्होंने इतने बढ़िया से सभी महिलाओं को डांस की प्रैक्टिस करवाई,सभी कार्य को बहुत ही बढ़िया से ऑर्गनाइज किए। आप सभी समाज की महिलाओं को बहुत बहुत धन्यवाद की आप सभी ने इस कार्यक्रम में आकर इस कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
