• Fri. Jul 17th, 2026

साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी जनसमस्याएं, संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश..

admin's avatar

Byadmin

Jul 17, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला-खरसावाँ, 17 जुलाई, 2026 : उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जन शिकायत निवारण कार्यक्रम के तहत साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए।

 

जनता दरबार के दौरान उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निराकरण किया। शेष मामलों को आवश्यक कार्रवाई एवं समयबद्ध निष्पादन हेतु संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।

 

जनता दरबार में मुख्य रूप से सेविका चयन से संबंधित विवाद, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नामांकन, राशन कार्ड में नाम दर्ज कराने एवं संशोधन, वृद्धावस्था पेंशन अवरुद्ध होने, पैतृक भूमि की ऑनलाइन प्रविष्टि, भूमि अभिलेखों में सुधार, बिजली के खंभों से झूल रहे तारों को दुरुस्त कराने तथा पेसा नियमावली से संबंधित मामलों सहित विभिन्न विभागों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए।

 

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को समय पर राहत उपलब्ध हो सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *