• Tue. May 19th, 2026

सांसद व विधायक ने हजारीबाग में 107 करोड़ की मुख्य सड़क परियोजना का शिलान्यास किया।

admin's avatar

Byadmin

May 19, 2026
crescent ad

 

मंगलवार का दिन हजारीबाग वासियों के लिए ऐतिहासिक बन गया, जब शहर की प्रमुख सड़क का दीर्घकालिक वृहद पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण कार्य औपचारिक रूप से शुरू हुआ। केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (CRIF) के तहत लगभग 107 करोड़ रुपये की लागत वाली यह महत्वाकांक्षी परियोजना भारत माता चौक से सिंदूर बायपास (पुराना NH-33) तक लगभग 9.5 किलोमीटर लंबे मार्ग को कवर करेगी।

 

शिलान्यास समारोह में हजारीबाग सांसद मनीष जयसवाल, विधायक प्रदीप प्रसाद, जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, नगर निगम महापौर अरविंद राणा सहित तमाम गणमान्य नागरिक और स्थानीय नेता मौजूद थे। समारोह में नारियल फोड़कर सांसद व विधायक ने शिलापट्ट अनावरण कर इस परियोजना की शिलान्यास किया ।

 

विधायक प्रदीप प्रसाद ने बताया कि नया मार्ग मासीपीढ़ी, आर्यानगर, पतरातु, कोलंबस कॉलेज मोड़, बस स्टैंड चौक, चुरचू रोड, डिस्ट्रिक्ट मोड़ चौक, विकास नगर और बुन्देल नगर, प्रेम नगर, सिन्दूर चौक से होते हुए सिंदूर बायपास से जुडेगा । उन्होंने कहा कि सड़कों के जर्जर हालत और बढ़ते ट्रैफिक की समस्या का यह स्थायी समाधान साबित होगा। रांची व पटना समेत आसपास के शहरों से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए आवाजाही अब पहले से कहीं अधिक सुगम और सुरक्षित हो जाएगी।

 

विधायक ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की दूरदर्शिता और सहयोग के कारण ही यह परियोजना संभव हुई है और अब धरातल पर उतरकर हजारीबाग के लोगों को विकास के वास्तविक लाभ मिलेंगे।

 

स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने भी इस पहल का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि मार्ग के नवीनीकरण से आवागमन बेहतर होने के साथ-साथ क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों में भी बढ़ोतरी होगी। परियोजना पूरी होने पर न केवल यात्रा समय घटेगा, बल्कि सड़क सुरक्षा मानकों और शहर का रूप-रंग भी बदलने की संभावना है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *