
बड़कागांव : आगामी 28 नवंबर को आयोजित होने वाली सांसद तीर्थ दर्शन यात्रा को सफल बनाने को लेकर शुक्रवार को बड़कागांव मंडल भाजपा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शिव शंकर कुमार उर्फ शिबू मेहता ने की। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि रूप से लोकसभा सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह उपस्थित रहे।
बैठक में सांसद तीर्थ दर्शन यात्रा के तहत सांढ़ पंचायत से 100वें तथा नयाटांड़ पंचायत से 101वें जत्थे को रवाना करने की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने, यात्रा की व्यवस्था एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में हजारीबाग लोकसभा सांसद सह प्रतिनिधि अनिल मिश्रा, बड़कागांव विधानसभा सांसद प्रतिनिधि पूनम साव, सह प्रतिनिधि कृष्णा राम, विधानसभा मीडिया प्रतिनिधि उमेश दांगी, मुखिया रंजीत महतो, भीखन महतो, मंडल महामंत्री मनीष कुमार पांडेय, धर्मेंद्र प्रसाद, नंदलाल महतो, राज किशोर शाह, राजीव रंजन, इंद्र भूषण, संजू देवी, गीता दत्त, रामचंद्र महतो, मेवालाल नाग, किशोर प्रसाद, धर्मनाथ महतो, राजू कुमार सोनी, दीपक कुमार, फूलचंद गिरी, गणेश, किशोर कुमार, राजेश कुमार यादव, उदय कुमार, अमित कुमार, लालमणि महतो, नरसिंह प्रसाद, स्वरूप नारायण, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, हरिशंकर प्रसाद एवं सागर यादव समेत विभिन्न पंचायतों के पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने सांसद तीर्थ दर्शन यात्रा को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
