• Wed. Jun 17th, 2026

ससना गांव में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Jun 16, 2026
crescent ad

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत बड़ेम थाना पुलिस ने शराब तस्करी एवं अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के ससना गांव में की गई।

गिरफ्तार युवक की पहचान बड़ेम थाना क्षेत्र के ससना गांव निवासी संजय कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने उसके पास से 750 एमएल की 12 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी कुल मात्रा लगभग 9 लीटर बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, बड़ेम थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ससना गांव में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का भंडारण एवं बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमरजीत चौधरी के निर्देश पर एसआई राहुल प्रकाश समेत सशस्त्र बल के जवानों की टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से युवक को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अमरजीत चौधरी ने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है तथा गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शराब तस्करी और अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी हाल में ऐसे कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने शराब के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस अभियान की सराहना की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *