
सरायकेला : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष तरुण महतो के लगभग सात माह बाद जेल से रिहा होकर लौटने पर कांड्रा में उनका भव्य स्वागत किया गया। विस्थापित अधिकार मंच फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश रंजन महतो ने गिद्दीबेड़ा टोल प्लाजा पर उन्हें फूल-माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
*’प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए लड़ाई सराहनीय’*

स्वागत समारोह के दौरान राकेश रंजन महतो ने कहा कि तरुण महतो ने क्षेत्र में अवैध बालू एवं पत्थर खनन के खिलाफ लगातार संघर्ष किया है। जनहित एवं प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए उनकी लड़ाई सराहनीय है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहे अवैध खनन के कारण पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है। नदियों का अस्तित्व खतरे में है और स्थानीय लोगों के अधिकारों का भी हनन हो रहा है।

*’जन आंदोलन जारी रहेगा’*
राकेश रंजन महतो ने आगे कहा कि अवैध बालू और पत्थर खनन के विरुद्ध चल रहा जन आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। इस मुद्दे पर जनहित की आवाज को और बुलंद किया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि तरुण महतो की रिहाई से इस जनसंघर्ष को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। विस्थापितों, किसानों और मजदूरों के हक की लड़ाई अब और तेज होगी।
इस अवसर पर JLKM के दर्जनों कार्यकर्ता, विस्थापित अधिकार मंच के सदस्य एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने तरुण महतो का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा क्षेत्र के विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। समर्थकों ने एक स्वर में अवैध खनन बंद कराने और स्थानीय नीति लागू करने की मांग दोहराई।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
