

सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू स्थित झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक स्कूल की जलापूर्ति व्यवस्था ठप हो गई। सैकड़ों छात्राएं पानी के लिए परेशान हो उठीं। पीने के पानी से लेकर दैनिक जरूरतों तक संकट गहरा गया।

लेकिन इसी मुश्किल घड़ी में एक नाम फिर लोगों की जुबान पर छा गया — *HLM*।
वही हरे लाल महतो, जिन्हें लोग सिर्फ एक नेता नहीं बल्कि हर संकट में खड़े रहने वाले समाजसेवी के रूप में पहचानते हैं। “जन सेवा ही लक्ष्य” संस्था के संस्थापक और आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो एक बार फिर जरूरतमंदों के लिए उम्मीद बनकर सामने आए।
*365 दिन, 24 घंटे तत्पर*
बताया जाता है कि हरे लाल महतो साल के 365 दिन और दिन के 24 घंटे लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। दिलचस्प बात यह है कि चुनाव के समय जनता भले किसी और को चुन ले, लेकिन जब मुसीबत सामने आती है तो सबसे पहले लोगों को याद हरे लाल महतो ही आते हैं।
मोटर का पाइप फटने से बिगड़े हालात,दरअसल, विद्यालय में लगे मोटर का पाइप अचानक फट गया था। सूचना मिलते ही HLM तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तत्काल पानी के टैंकर मंगवाए गए और तकनीशियन बुलाकर मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। कुछ ही घंटों में जलापूर्ति बहाल कर दी गई।
विद्यालय की छात्राओं और प्रबंधन ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों का कहना है- “प्रशासनिक सिस्टम फेल हो सकता है, लेकिन HLM नहीं। संकट में सबसे पहले हरे लाल महतो ही याद आते हैं।”
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
