• Wed. Jun 10th, 2026

सरायकेला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान, चालकों को किया गया जागरूक

admin's avatar

Byadmin

Jun 10, 2026
crescent ad

 

 

*चाईबासा* जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार के निर्देश पर बुधवार को सरायकेला मोड़ के समीप मोटरयान निरीक्षक के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा को लेकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, ड्रिंक एंड ड्राइव, ड्राइविंग लाइसेंस तथा वाहन संबंधी आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई।

 

जांच अभियान का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना था। इस दौरान चालकों को सड़क सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं।

 

मौके पर मोटरयान निरीक्षक नेल्सन तिर्की एवं कृष्णा सोरेन ने यात्री वाहन चालकों और स्वामियों से परिवहन एवं यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यात्री वाहनों के संचालन में विशेष जिम्मेदारी और सतर्कता आवश्यक है, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है।

 

अधिकारियों ने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने, सभी दस्तावेज अद्यतन रखने तथा यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed