• Sat. May 23rd, 2026

सरायकेला में 23 मई को 20 पंचायतों में लगेगा जनजातीय गरिमा उत्सव शिविर, PVTG परिवारों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

admin's avatar

Byadmin

May 22, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला :जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 अंतर्गत पीवीटीजी समुदायों के लिए विशेष जागरूकता एवं लाभुक संतृप्तिकरण अभियान के तहत 23 मई 2026 को जिले के विभिन्न प्रखंडों की चिन्हित पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सरायकेला प्रखंड अंतर्गत गोविंदपुर एवं हुदू पंचायत, खरसावां प्रखंड अंतर्गत जोरडीहा एवं कृष्णापुर पंचायत, कुचाई प्रखंड अंतर्गत बारूहातु एवं रोलाहातु पंचायत, राजनगर प्रखंड अंतर्गत कुड़मा, डूमरडीहा एवं तुमूंग पंचायत, गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बांधडीह, नारायणपुर एवं टेंटोपोसी पंचायत, चांडिल प्रखंड अंतर्गत मातकमडीह एवं धुनाबुरु पंचायत, नीमडीह प्रखंड अंतर्गत बाड़ेदा पंचायत, ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत देवलटांड़ एवं नदीसाई पंचायत तथा कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत बेरासिरिसुम, लोटेमदा एवं ईचाडीह पंचायत में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

 

आयोजित शिविरों में स्वास्थ्य जांच, दस्तावेज सत्यापन, पेंशन, राशन कार्ड, आधार, आयुष्मान कार्ड, आवास, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही पात्र लाभुकों से योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जाएंगे तथा चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया जाएगा।

 

शिविरों के माध्यम से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTGs) के लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए उन्हें योजनाओं से शत-प्रतिशत आच्छादित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

 

संबंधित पदाधिकारियों को शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने, अधिकाधिक पात्र लाभुकों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

 

जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे अपने नजदीकी पंचायत भवन में आयोजित शिविर में पहुंचकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें।

 

ज्ञात हो कि जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 अंतर्गत यह विशेष अभियान दिनांक 18 मई से 25 मई 2026 तक जिले के चिन्हित जनजातीय क्षेत्रों में संचालित किया जा रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *