• Sat. May 30th, 2026

सरायकेला नगर पंचायत में पीएम आवास योजना के तहत आवेदन शुरू, कैंप में बंटे फॉर्म

admin's avatar

Byadmin

May 30, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला:- शनिवार को वार्ड नंबर 3 स्थित प्राथमिक विद्यालय गांधी पाठशाला ,नीमड़ीह में विशेष कैंप का आयोजन हुआ। जिसमें “हर शहरी गरीब का हो घर अपना” के सपने को साकार करने के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा सरायकेला नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 

नगर पार्षद *ज्योति साहू* की अध्यक्षता में आयोजित कैंप में CLTC *मनोज कुमार महतो*, टैक्स कलेक्टर *विशाल वज्र सिंहदेव* और *सूरज सिंह ठाकुर* ने योजना की जानकारी दी और इच्छुक लाभार्थियों को आवेदन पत्र वितरित किए।

 

*योजना के मुख्य बिंदु:*

योजना के तीसरे घटक *”भागीदारी में किफायती आवास (AHP)”* के तहत सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के आवास विहीन शहरी गरीबों के लिए पक्के मकानों का निर्माण किया जाएगा। प्रति आवास की कुल लागत *6.42 लाख रुपये* तय की गई है, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार की सहायता के बाद लाभार्थी को *मात्र 3.92 लाख रुपये* का अंशदान देना होगा।

 

*पात्रता की शर्तें:*

1. लाभार्थी EWS श्रेणी का हो और वार्षिक पारिवारिक आय *3 लाख रुपये से अधिक न हो*।

2. आवेदक *17 जून 2015 से पूर्व* से सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र का निवासी हो।

3. परिवार में पति, पत्नी और अविवाहित बच्चे ही शामिल होंगे।

4. आवेदक या परिवार के किसी सदस्य के नाम पर देश में कहीं भी पक्का मकान न हो।

5. एक परिवार केवल एक ही घटक का लाभ ले सकेगा।

6. पूर्व से केंद्र प्रायोजित आवासीय योजनाओं के लाभार्थी अपात्र होंगे।

 

*आवश्यक दस्तावेज:*

1. स्वयं सत्यापित पहचान पत्र

2. मतदाता पहचान पत्र / आधार कार्ड की प्रति

3. बैंक पासबुक की फोटोकॉपी

4. अंचलाधिकारी द्वारा निर्गत आय प्रमाण पत्र

 

*आवेदन प्रक्रिया:*

– *ऑनलाइन:* http://www.pmaymis.gov.in पर या नजदीकी प्रज्ञा केंद्र से पंजीकरण।

– *ऑफलाइन:* ऑनलाइन फॉर्म का प्रिंट लेकर सभी दस्तावेजों के साथ *नगर पंचायत सरायकेला कार्यालय* में जमा करें।

 

नगर पार्षद ज्योति साहू ने अपील की कि सभी योग्य शहरी गरीब परिवार समय पर आवेदन कर योजना का लाभ उठाएं। CLTC मनोज कुमार महतो ने बताया कि पारदर्शी तरीके से लाभुकों का चयन कर आवास निर्माण में तेजी लाई जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *