

सरायकेला :समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न पेयजल आपूर्ति योजनाओं की गहन समीक्षा की गई।

*खराब चापाकल-जलमीनार की होगी मरम्मत:* उपायुक्त ने खराब चापाकलों, जलमीनारों एवं बंद पड़ी पेयजल योजनाओं को चिन्हित कर शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ड्राई क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर पेयजल आपूर्ति सुविधा बहाल की जाए ताकि गर्मी में आमजन को पानी की किल्लत न हो।
*शिकायतों का समयबद्ध निपटारा:*
बैठक में पेयजल संबंधी शिकायतों का त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन करने का सख्त निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि छूटे हुए सभी ग्राम एवं टोलों को नल-जल योजना से आच्छादित कर हर घर तक पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए।
बैठक में जल जीवन मिशन (JJM), सिंगल विलेज स्कीम (SVM), मल्टी विलेज स्कीम समेत अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया ताकि किसी भी क्षेत्र में पेयजल संकट न हो।
बैठक में डीडीसी, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, सभी बीडीओ, सीओ और संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
