
सरायकेला : गम्हरिया के मार्शल आर्टिस्ट और अभिनेता अमित मोदक के अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स को यूरोप की प्रतिष्ठित मैगजीन में मिली जगह, जल्द आएंगे एक्शन फिल्म में नजर, जरूरतमंद बेटियों को देंगे मुफ्त सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग ।
सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया निवासी मार्शल आर्टिस्ट और अभिनेता अमित मोदक के अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स की चर्चा अब सात समंदर पार यूरोप तक पहुंच गई है। हंगरी की प्रतिष्ठित डिजिटल मैगजीन Csak POZITÍVAN’ ने अपने विशेष अंक में अमित मोदक के प्रोजेक्ट्स को प्रमुखता से प्रकाशित किया है।

मैगजीन में प्रकाशित यह विशेष आलेख विश्व प्रसिद्ध Wah Ngai Wing Chun के ग्रैंड मास्टर तिबोर बागोली के अंतरराष्ट्रीय साक्षात्कार पर आधारित है, जिसमें उन्होंने अमित मोदक की खेल प्रतिभा, तकनीकी कौशल और आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स की सराहना की है।

बता दें कि मार्शल आर्ट्स और सिनेमा के क्षेत्र में अमित मोदक के संघर्षपूर्ण सफर पर बायोपिक का निर्माण भी हो चुका है। मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें झारखंड सरकार द्वारा राजकीय स्तर पर सम्मानित भी किया जा चुका है।
मैगजीन में दी गई जानकारी के अनुसार, अमित मोदक जल्द ही ग्रैंड मास्टर तिबोर बागोली के साथ एक अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स एक्शन फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
इसके साथ ही अमित मोदक भारत की जरूरतमंद बेटियों के लिए राष्ट्रव्यापी मुफ्त सेल्फ-डिफेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू करने जा रहे हैं। इस ऐतिहासिक पहल के शुभारंभ के लिए ग्रैंड मास्टर तिबोर बागोली के जल्द ही झारखंड आने की भी योजना है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
