• Thu. Jul 30th, 2026

सरायकेला : चांडिल बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल SDO को सौंपा ज्ञापन

admin's avatar

Byadmin

Jul 30, 2026
crescent ad

 

सरायकेला : अनुमंडल बार एसोसिएशन चांडिल के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज 30/07/2026 को प्रशासी सहायक पदाधिकारी चांडिल श्री प्रदीप कुमार महतो को ज्ञापन सौंपा।

 

प्रतिनिधिमंडल ने जनहित और अधिवक्ताओं की समस्याओं को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के नाम अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल के माध्यम से मांग पत्र सौंपा।

 

*ज्ञापन में रखी गई प्रमुख मांगें*

1. चांडिल में जेल भवन का निर्माण अविलंब किया जाए ताकि विचाराधीन बंदियों को अन्य जगह ले जाने में होने वाली परेशानी और सुरक्षा संबंधी दिक्कतों से निजात मिल सके।

2. *चांडिल अनुमंडल न्यायालय में स्टाम्प भंडार की स्वीकृति दी जाए* – ताकि अधिवक्ताओं और आम जनता को स्टाम्प के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े।

3. *चांडिल अनुमंडल बार भवन के सामने लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाए* – जिससे अधिवक्ताओं को कानूनी पुस्तकों और अध्ययन के लिए बेहतर सुविधा मिल सके।

बार एसोसिएशन के सचिव कुमार महतो के हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र सौंपा गया। प्रेस विज्ञप्ति बार एसोसिएशन के प्रेस प्रवक्ता श्री शिवेश्वर महतो द्वारा जारी की गई। छाया प्रति टाइपिस्ट समीर कुमार महतो को दी गई।

 

बार एसोसिएशन ने मांग की है कि जनहित से जुड़ी इन मांगों पर सरकार जल्द संज्ञान ले और चांडिल अनुमंडल न्यायालय की बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त किया जाए।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे ,शिवेश्वर महतो मलेश कुमार सिंह, संजय कुमार महतो, गोवर्धन महतो, कमल कुमार महतो, कार्तिक प्रमाणिक, सुभाष महतो, मनोरथ मांझी, अविनाश दास, दिलीप कुमार महतो।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *