• Mon. Aug 17th, 2026

सरायकेला: चांडिल के पितकी फाटक के पास खाली ट्रक में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

admin's avatar

Byadmin

Aug 17, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला : दक्षिण पूर्वी रेलवे के चांडिल स्टेशन से सटे पितकी रेलवे फाटक के पास सोमवार तड़के करीब 3 बजे टाटा से पुरुलिया की ओर जा रहे एक खाली ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई।

 

*चालक की सूझबूझ से बची जान*

आग लगते ही चालक ने हिम्मत दिखाते हुए ट्रक को सड़क किनारे नीचे उतार दिया और कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में ट्रक जलकर राख हो गया।

 

रात का समय होने के कारण मौके पर तत्काल आग बुझाने की कोई व्यवस्था नहीं थी। घटना के दौरान आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार समय रहते चालक ने ट्रक को नीचे उतार दिया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

 

आग लगने के कारणों की जांच जारी।

ट्रक में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। सूचना पर पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

*ओवरब्रिज नहीं बनने से रोज लग रहा जाम* स्थानीय लोगों ने इस घटना के साथ ही पितकी रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण में हो रही देरी पर भी सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज का काम पूरा नहीं होने और रेलवे की लापरवाही के कारण आम जनता, ट्रक चालकों, छात्रों और अभिभावकों को रोज जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है।

 

राहगीरों का कहना है कि फाटक बंद होने पर घंटों जाम लगता है, जिससे लोगों का कीमती समय बर्बाद होता है। कई बार एंबुलेंस और स्कूली वाहनों को भी फंसना पड़ता है।

 

लोगों ने कहा कि सांसद और नेताओं ने ओवरब्रिज जल्द बनाने के वादे किए थे, लेकिन वो झूठे साबित हुए।”

 

अब मांग उठ रही है कि प्रशासन और रेलवे मिलकर जल्द से जल्द ओवरब्रिज का निर्माण पूरा कराएं, ताकि इस तरह की घटनाओं और जाम से लोगों को राहत मिल सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *