• Tue. Oct 6th, 2026

सरायकेला : खरसावां प्रखंड में आयोजित प्रखंड स्तरीय रक्तदान शिविर में 80 यूनिट रक्त संग्रहित..

admin's avatar

Byadmin

Apr 29, 2026
crescent ad

 

उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां के निर्देशानुसार खरसावां प्रखंड में प्रखंड स्तरीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।

 

शिविर में कुल 80 (अस्सी) रक्तदाताओं द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान किया गया, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जांच के क्रम में 31 व्यक्तियों को चिकित्सकीय कारणों से रक्तदान हेतु अयोग्य पाया गया।

 

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, प्रखंड प्रमुख, जिला परिषद सदस्य सहित विभिन्न प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। साथ ही महिला रक्तदाताओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर सराहनीय योगदान दिया।

शिविर के सफल आयोजन में स्वास्थ्य विभाग, रेड क्रॉस सोसाइटी एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

जिला प्रशासन द्वारा आमजन के स्वास्थ्य संरक्षण एवं आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे तथा आमजन से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की जाती है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

सरायकेला : चांडिल गोलचक्कर के पास ट्रेलर की चपेट में आए दो पॉलिटेक्निक छात्र, एक की मौत, दूसरा गंभीर । गम्हरिया से पॉलिटेक्निक कॉलेज जा रहे थे दोनों छात्र, खराब सड़क और लापरवाह ड्राइविंग पर उठे सवाल ।
सरायकेला : CHC नीमडीह में गर्भवती महिला से खून जांच के नाम पर 500 रुपये रिश्वत लेने का आरोप, नीमडीह थाने में शिकायत 05 अक्तूबर को तारीख दर्ज किया ।
सरायकेला : चांडिल सड़क हादसे में तीन गोप बंधुओं की मौत, पुरुलिया से सर्कस देख लौट रहे थे जुगिलांग के युवक ,मालती चेक पोस्ट के पास अर्टिगा ने मारी टक्कर, दो की मौके पर मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed