
सरायकेला : पंजीकृत संस्था सत्यनारायण सोशियो इकोनॉमिक एंड रिसर्च सेंटर की ओर से रविवार को घाटशिला कॉलेज में एसएनएम ट्रॉफी संताली टैलेंट सर्च क्वेस्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। घाटशिला परीक्षा केंद्र में कुल 189 अभ्यर्थी शामिल हुए।

*चांडिल-घाटशिला में 340 अभ्यर्थी:* संस्था की ओर से चांडिल अनुमंडल के शहरबेड़ा में भी दूसरा परीक्षा केंद्र बनाया गया था। दोनों केंद्रों को मिलाकर कुल 340 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें झारखंड के अलावा उड़ीसा और पश्चिम बंगाल से भी अभ्यर्थी पहुंचे थे। खास बात यह रही कि परीक्षा में छोटे-छोटे बच्चों के साथ-साथ नौजवान और उम्रदराज व्यक्ति भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

*तीन साल में 10 से 340 तक पहुंचा आंकड़ा:* संस्था प्रमुख सत्यनारायण मुर्मू ने बताया कि चांडिल में तीन वर्ष पहले जब परीक्षा शुरू हुई थी तब सिर्फ 10 स्टूडेंट शामिल हुए थे। अगले साल यह संख्या 150 हुई और इस वर्ष चांडिल व घाटशिला मिलाकर 340 अभ्यर्थी पहुंचे। यह संताली भाषा और ओलचिकि लिपि के प्रति बढ़ते रुझान को दिखाता है।
*ओलचिकि के 100 साल पर पहल:* सत्यनारायण मुर्मू ने बताया कि यह परीक्षा पंडित रघुनाथ मुर्मू द्वारा आविष्कृत ओलचिकि लिपि के सौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रारंभ की गई है। इस वर्ष दूसरा आयोजन है। इसका उद्देश्य संताली भाषा-साहित्य के विकास के साथ-साथ ओलचिकि लिपि को जन-जन तक पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि परीक्षा के माध्यम से हमारी भाषा-संस्कृति, रीति-रिवाज और पारंपरिक व्यवस्था के प्रति समाज के लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आने वाले वर्षों में और भी परीक्षा केंद्र बढ़ाए जाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपनी मातृभाषा से जुड़ सकें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
