• Fri. Oct 30th, 2026

सरायकेला : आदरडीह में आंगनबाड़ी सेविका चयन के लिए आमसभा आयोजित, पांच अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, रेखा कुमारी 21 अंक के साथ सबसे आगे 

admin's avatar

Byadmin

Oct 30, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला : प्रमाणपत्रों की जांच के बाद होगा अंतिम चयन, सीओ अभय द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई सभा ।

 

सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत ईचाडीह पंचायत के आदरडीह गांव में शुक्रवार को आंगनबाड़ी सेविका चयन को लेकर आमसभा का आयोजन किया गया।

 

सभा में कुल पांच अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया। निर्धारित दिशा-निर्देशों और शैक्षणिक योग्यता व अन्य मानकों के आधार पर अंकों का आकलन किया गया।

 

आकलन में रेखा कुमारी 21 अंक प्राप्त कर पहले स्थान पर रहीं। वहीं जयंती महतो को 19 अंक, ऊषा भुइयां को 18 अंक, रुनु रानी महतो को 17 अंक और विशाखा महतो को 7 अंक मिले।

 

आमसभा की अध्यक्षता कुकड़ू अंचल अधिकारी अभय द्विवेदी ने की। उन्होंने बताया कि सभी अभ्यर्थियों की सूची प्रमाणपत्रों की जांच के लिए जिला स्तर पर भेजी जाएगी। नियमानुसार प्रमाणपत्रों के सत्यापन और निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अंतिम रूप से चयन किया जाएगा।

 

सभा में ग्राम प्रधान अभिराम बनर्जी, मुखिया चित्तरंजन सिंह मुंडा, पंचायत समिति सदस्य मंगल सिंह मुंडा, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बासुदेव गोप, शिक्षक गुणधर महतो समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *