• Sun. Oct 11th, 2026

सत्यलोक संस्था ने जरूरतमंद महिलाओं में बांटी 22 साड़ियां, बच्चों के बीच भी बांटी खुशियां

admin's avatar

Byadmin

Oct 11, 2026
crescent ad

 

 

बेरमो/गोमिया-

 

दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर सामाजिक संस्था ‘सत्यलोक–एक नई आशा’ की ओर से गोमिया स्थित माहेर संस्था में साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्था में रह रही 22 जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया गया। वहीं, बच्चों के बीच टॉफियां बांटकर उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा की गईं।

 

कार्यक्रम में सत्यलोक संस्था की सदस्य श्वेता सिन्हा ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया। वर्तमान में बेल्जियम में रह रहीं श्वेता सिन्हा इससे पहले भी जरूरतमंद बच्चों की मदद कर चुकी हैं। उनके सहयोग से रेलवे कॉलोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के बीच स्कूल बैग वितरित किए गए थे।

 

संस्था के डॉ. एस. एन. राय ने बताया कि दुर्गा पूजा को देखते हुए माहेर संस्था से संपर्क किया गया था। वहां रहने वाली 22 महिलाओं की जरूरतों की जानकारी मिलने के बाद उनके लिए साड़ियों की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बच्चों की भविष्य की आवश्यकताओं के बारे में भी जानकारी ली गई, ताकि आगे भी जरूरत के अनुसार सहयोग किया जा सके।

 

सत्यलोक संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण के क्षेत्र में लंबे समय से सामाजिक कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों तक सहायता पहुंचाना है। इसी क्रम में आगामी दिनों में जरूरतमंद बच्चों के बीच नए कपड़े वितरित करने और दीपावली पर उपहार पैकेट बांटने की भी तैयारी की जा रही है।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में माहेर संस्था के सदस्यों के साथ सत्यलोक के रोहन, सुबोध, गणेश, नंदिनी, चांदनी, मानस्वी, संजीत और अतुल का विशेष योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *