• Sun. Aug 16th, 2026

सत्यम बिल्डर ने आयोजित किया 17वां कौशल कुमार ठाकुर मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट

admin's avatar

Byadmin

Aug 16, 2026
crescent ad

 

 

चाईबासा: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सत्यम बिल्डर चाईबासा की ओर से सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन मैदान में 17वां कौशल कुमार ठाकुर मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में कुल 15 टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट के मुख्य संरक्षक झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर तथा संरक्षक सत्यम बिल्डर चाईबासा के विनय कुमार ठाकुर रहे।

प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में टाटा स्टील फाउंडेशन की टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया। विजेता टीम को 40 हजार रुपये नकद राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं नदीपार की टीम उपविजेता रही, जिसे 30 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी दी गई। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली बान टोला की टीम को 10-10 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।बेस्ट स्कोरर बिशु कुंकल टाटा स्टील फाउंडेशन,वेस्ट गोलकीपर श्रीराम कारवां नदीपार ओ.एफ, मेन ऑफ द मैच विजय सामड, नदीपार ओ.एफ एवं मेन ऑफ द टूर्नामेंट विश्वजीत सुरीन हुए l

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर चाईबासा बहामन टूटी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास का बेहतर माध्यम है। फुटबॉल जैसे खेलों से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और क्षेत्र का नाम रोशन करने की अपील की।

विशिष्ट अतिथि झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष सह समाजसेवी चाईबासा सुनील प्रसाद साव ने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं से ग्रामीण और स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लगातार ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है।

कार्यक्रम में आदिवासी हो युवा समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव गब्बर सिंह हेम्ब्रम और आदिवासी उरांव समाज संघ चाईबासा के अध्यक्ष संचू तिर्की भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर दीपक खिरवाल, जगरनाथ हेस्सा, दुर्गा प्रधान, कुलचंद्र कुजूर, अर्जुन बानरा, बाबूलाल बरहा, लालू कुजूर, मानकी कुदादा, लव आल्डा, रंजीत हेंब्रम, सुबोध और ऐसानुल उलहक सहित अन्य लोग मौजूद थे।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन लालू कुजूर ने किया। उन्होंने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, टीमों, आयोजन समिति और दर्शकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही कौशल कुमार ठाकुर मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट लगातार सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है और भविष्य में भी इसे बेहतर तरीके से आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *