• Sun. Feb 22nd, 2026

सड़क दुर्घटना में युवक घायल, झाझा रेफरल अस्पताल ने जमुई सदर अस्पताल किया रेफर।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 10, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा-:झाझा थानाक्षेत्र के शैर गांव निवासी रौशन कुमार अपने घर से झाझा बाजार आ रहे बाईक से सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। घायल युवक रौशन कुमार ने बताया जाता है कि रौशन अपने घर से स्कूटी लेकर झाझा बाजार कुछ जरूरी काम से आ रहा था कि तभी झाझा एकडारा एनएच 333 मुख्य मार्ग स्थित धपरी मोड़ के पास किसी दूसरे वाहन के द्वारा चकमा दिये जाने से रौशन अपना स्कूटी संभालने में असफल हो गया और वह सड़क पर स्कूटी लिये गिर पड़ा जिसमें वह घायल हो गया। इधर कुछ लोगों की नजर घटना पर पड़ी जिसके बाद लोगों ने तुरंत रेफरल अस्पताल को सूचना दिया जिसके बाद एंबुलेंस मौक पर पहुॅची और घायल युवक को उठाकर इलाज के लिये अस्पताल लाया जहां चिकित्सक डाॅ.बीके राय के द्वारा घायल युवक का इलाज किया गया और बेहतर इलाज के लिये जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *