• Fri. Jun 5th, 2026

संपूर्ण क्रांति दिवस पर मेयर संजीव सिंह ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को दी श्रद्धांजलि

admin's avatar

Byadmin

Jun 5, 2026
crescent ad

 

 

धनबाद: लोकनायक स्मारक समिति द्वारा आयोजित संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर धनबाद मेयर संजीव सिंह ने बैंक मोड़ स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मेयर संजीव सिंह ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी सेनानी, प्रखर समाजवादी चिंतक एवं संपूर्ण क्रांति के प्रणेता थे। उन्होंने लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और जनहित की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष किया तथा देशवासियों को अन्याय और भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने की प्रेरणा दी।

 

मेयर संजीव सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “लोकनायक जयप्रकाश नारायण का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने सत्ता से ऊपर उठकर देश और समाज के हित को सर्वोपरि रखा। उनके विचार और आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में हमारा मार्गदर्शन करते हैं।”

 

उन्होंने कहा कि संपूर्ण क्रांति दिवस केवल एक स्मरण दिवस नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का संकल्प लेने का अवसर भी है। युवाओं को जेपी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

 

इस अवसर पर पूर्व बियाड़ा अध्यक्ष विजय झा, मुकेश सिंह समेत कई गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं लोकनायक स्मारक समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *