• Sat. Sep 5th, 2026

संगीता कोचिंग टयूशन संस्थान में शिक्षक दिवस हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया।

admin's avatar

Byadmin

Sep 5, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

लोयाबाद-लोयाबाद कनकनी नं० 4 स्थित संगीता कोचिंग ट्यूशन संस्थानों में शनिवार को गुरुजनों के सम्मान में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के इस पावन अवसर पर संस्थानों में श्रद्धा, कृतज्ञता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अनोखा संगम देखने को मिला। इस कार्यक्रम पूर्व संस्थान के प्राचार्य संगीता चौधरी ने छात्रों के साथ मिलकर फीता काटकर संस्थान का भव्य स्वागत समारोह किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपति डॉ. एस. राधाकृष्णन की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। तत्पश्चात शिक्षिका संगीता मेडम और विद्यार्थियों ने मिलकर केक काटा। छात्रों ने मां सरस्वती व डॉ. राधाकृष्णन, शिवपर्वती गणेश के चित्र के साथ मेमेंटो, घड़ी, पेन आदि भेंट कर गुरुजनों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्रों द्वारा प्रस्तुत सुंदर नृत्य प्रस्तुतियां रहीं, जिन्होंने उपस्थित सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर प्राचार्य संगीता चौधरी ने कहा, “शिक्षक केवल ज्ञानदाता नहीं, बल्कि जीवन के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं। वे हमें ऊंचाइयों तक पहुंचने का रास्ता दिखाते हैं। शिक्षक दिवस केवल एक दिन मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि हमें अपने गुरुओं की बातों को जीवन में उतारकर अच्छा इंसान बनने का प्रयास करना चाहिए। इसी क्रम में सरकारी गैर सरकारी सहित लोयाबाद हटिया बाजार स्थित अंबेडकर अकादमी में भी शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। यहां प्राचार्य बिनोद रस्तोगी और इंदिरा गांधी स्कूल के प्राचार्य सोमन कुमार घोष ने मिलकर केक काटकर समारोह का शुभारंभ किया। इस भव्य कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। बच्चों ने गुरुजनों के सम्मान में गीत, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो उठा।

क्षेत्र के अन्य शिक्षण संस्थानों में भी शिक्षक दिवस को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें छात्रों ने अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया और उनके मार्गदर्शन की महत्ता को रेखांकित किया। मौके पर प्राचार्य शिक्षिका संगीता चौधरी,ज्योति चौधरी सहित दर्जनो छात्र -छात्राएं मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *