• Tue. Oct 13th, 2026

शीर्षक: ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया में रक्तदान एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Oct 13, 2026
crescent ad

 

ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया में श्रीनिवास ब्लड सेंटर , पाटलिपुत्र हॉस्पिटल के संयुक्त सहयोग से रक्तदान एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

 

शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों और अभिभावकों में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस अवसर पर अभिभावकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। डॉक्टरों की टीम ने रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला।

 

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती चाँदनी त्रिगुणायत ने कहा कि रक्तदान महादान है और इस तरह के आयोजन से बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। शिविर में बड़ी संख्या में अभिभावकों और शिक्षकों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

 

अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *