• Mon. Aug 17th, 2026

शादी की नीयत से नाबालिग के अपहरण मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग सकुशल बरामद

admin's avatar

Byadmin

Aug 17, 2026
crescent ad

 

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

 

औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत नरारी कला खुर्द थाना पुलिस ने शादी की नीयत से नाबालिग के अपहरण के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहृत नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के खुदवा गांव निवासी विनोद कुमार तथा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी उदय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मामले को लेकर नरारी कला खुर्द थाना में कांड संख्या 76/26 दर्ज किया गया था।

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने नाबालिग की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया। इसी क्रम में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया। बरामद नाबालिग को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा गंभीरता से अनुसंधान करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और नाबालिग की सकुशल बरामदगी की गई है।

मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।छापेमारी अभियान में एएसआई संतोष सिंह समेत नरारी कला खुर्द थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *