• Sat. Jun 20th, 2026

शांति व सौहार्द के साथ मनाएं मोहर्रम, थाना प्रभारी

admin's avatar

Byadmin

Jun 20, 2026
crescent ad

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव। बड़कागांव थाना परिसर में शनिवार को मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन इंस्पेक्टर साजिद रजा ने किया।बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों, अखाड़ा समिति के सदस्यों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। थाना प्रभारी ने सभी से आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना के साथ मोहर्रम मनाने की अपील करते हुए अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे और असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी।बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का भरोसा दिलाया।

अंत में सभी ने आपसी सद्भाव, शांति और भाईचारे के साथ पर्व मनाने का संकल्प लिया।बैठक में पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, एसआई राकेश खवास, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार, पूर्व मुखिया भीखन महतो,

मुखिया तकरीमुल्लाह खान, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अली रजा, शमशेर आलम, जमाल सागीर, जानीसर आलम, समाजसेवी बिनोद यादव, रामचरित्र प्रसाद, पूर्व मुखिया दीपक दास, बादम के सदर शेख अब्दुल्ला, दामोदर प्रसाद मेहता हुलास प्रसाद दांगी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *