• Thu. Jun 18th, 2026

शहीदी दिवस पर बोकारो थर्मल गुरुद्वारा में सुखमणि पाठ और शबद कीर्तन के बाद प्रसाद वितरण

admin's avatar

Byadmin

Jun 18, 2026
crescent ad

 

बोकारो थर्मल

सिखों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी का 420वां शहादत दिवस गुरुवार को बोकारो थर्मल गुरुद्वारा सिंह सभा में श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया। गुरुवार सुबह गुरुद्वारा में सुखमणि साहिब का पाठ किया गया। पाठ के पश्चात शबद कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें संगतों ने गुरु वाणी का रसपान किया।

इसके बाद गुरुद्वारा प्रांगण एवं बजरंगबली मंदिर के पास संगतों द्वारा राहगीरों और वाहनों में सवार लोगों को रोककर प्रसाद सहित ठंडा शर्बत वितरित किया गया। इस दौरान गुरु अर्जुन देव जी के जीवन और शहादत पर प्रकाश डाला गया। गुरुद्वारा के ग्रंथि बाबा मंजीत सिंह ने बताया कि गुरु साहिब जुल्म के खिलाफ हमेशा डटकर खड़े रहते थे और गरीबों की सेवा को अपना धर्म मानते थे।

मुगलों द्वारा दिए गए असीम कष्टों को सहकर उन्होंने अपना बलिदान देकर सिख धर्म और मानवता की रक्षा की। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिलाएं बी कौर, सुखबिंदर कौर, अंजु कौर, हरजिंदर कौर, गुरमीत कौर, आशा कौर एवं मीना नैय्यर तथा पुरुषों में बख्शी सिंह, मंजीत सिंह, धरम सिंह, मनजीत सिंह मन्ना, यशपाल सिंह, तारसेन सिंह, प्रीतपाल सिंह, अमर सिंह, सतनाम सिंह, अमरजीत सिंह, इंदर सिंह, इन्द्रजीत सिंह, विनोद भाटिया एवं छबि सिंह उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *