• Sat. Sep 12th, 2026

शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Sep 12, 2026
crescent ad

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत बडेम थाना पुलिस ने शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के रहरा गांव के समीप की।

गिरफ्तार कारोबारी की पहचान रहरा गांव निवासी चंदन कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने उसे 15 लीटर देशी महुआ चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बरामद शराब को जब्त करते हुए मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया गया कि पुलिस टीम थाना क्षेत्र में गश्त एवं जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान रहरा गांव के समीप संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चंदन कुमार को पकड़ लिया। गिरफ्तारी की कार्रवाई पीटीसी जनार्दन कुमार समेत सशस्त्र बल के जवानों द्वारा की गई।थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार चौधरी ने बताया कि शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई की जायेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *