
बेरमो/ जरीडीह –
चार नंबर जरीडीह मोड़ स्थित परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद चौक पर गुरुवार को उनके शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शोषित मुक्ति वाहिनी (शोमुवा) की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम लगातार 27वीं बार हुआ। इस दौरान विभिन्न समुदायों के लोगों ने वीर अब्दुल हमीद के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके अदम्य साहस और देश के प्रति बलिदान को याद किया।

कार्यक्रम में शोषित मुक्ति वाहिनी के कार्यकर्ताओं के अलावा जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता, श्रमिक नेता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। श्रद्धांजलि सभा के दौरान क्षेत्र में सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण उस समय देखने को मिला, जब हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई और सरना धर्म के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से वीर अब्दुल हमीद चौक के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों का एक मंच पर आकर शिलान्यास करना सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बना।
हिंदू धर्म की ओर से चंद्रशेखर झा, मुस्लिम समुदाय से अफजल अनीस, सिख समुदाय से गुरमीत सिंह, ईसाई समुदाय से अभिनव हेंब्रम तथा सरना धर्म की ओर से बाबूचंद किस्कू ने वीर अब्दुल हमीद के बलिदान को याद करते हुए समाज में भाईचारा, शांति और एकता बनाए रखने का आह्वान किया।
सभा को संबोधित करते हुए शोमुवा के संस्थापक सदस्य सह सामाजिक कार्यकर्ता सुबोध सिंह पवार, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कथारा प्रक्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय सिंह तथा सीटू नेता विजय ने वीर अब्दुल हमीद के शौर्य और देशभक्ति को नमन किया। सुबोध सिंह पवार ने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का सामूहिक संकल्प भी दिलाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम मुंडा ने की। महासचिव मुन्ना सिंह ने स्वागत भाषण दिया, जबकि संचालन जयनाथ तांती और धन्यवाद ज्ञापन मो. फराज ने किया। आयोजन को सफल बनाने में चंद्रभान सिंह उर्फ मुन्ना, विचित्रता सोनार, राम कुमार, मुकेश सिंह, राजेश पासवान, शिवनंदन, आनंद कुमार, दिलीप मरांडी, प्रमोद कुमार, मन्नू सहित अन्य सदस्यों की भूमिका रही।
मौके पर अभिनाश सिन्हा, शिवनारायण गोप, पुरुषोत्तम दास, भूषण मांझी, मनोज सिंह, ज्योति कुमारी, सोनू कुमारी, सुकुमारन, सत्यनारायण सिंह, शेखर पासवान, धनेश्वर, संजय कुमार, रविंद्र कुमार सिन्हा, सतीश कुमार, सरोज मास्टर, पीतांबर मुंडा, आनंद घासी, बलदेव मुंडा, मुकेश सिन्हा, हरिमोहन सिंह, तापस भाई, अवधेश सिंह, राजू मिश्रा, महेंद्र प्रसाद, श्याम नारायण सतनामी, मो. हाकिम समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
