
पंकज ठाकुर
बड़कागांव। विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा के मांगों को लेकर त्रिपक्षीय वार्ता एनटीपीसी साइट कार्यालय सिकरी में किया गया। बैठक में बड़कागांव अंचल अधिकारी मनोज कुमार, लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सह भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य शिवलाल महतो, एनटीपीसी के शुभम बसले, मैनी कुमार, ट्रांसपोर्ट जय अंबे रोड़ लाइंस के प्रतिनिधि रोहित शर्मा, पीआरसीएल के राकेश तिवारी एवं सीआईएसएफ कमांडेड उदय कुमार उपस्थित थे। विस्थापित नेता शिवलाल महतो ने तीन मांगे विस्थापितो को रोजगार से जोड़ने, विस्थापित प्रभावित बड़कागांव की सभी हाइवा वाहन को कोयला ढुलाई के लिए सीधा इंट्री देने और विस्थापितों को प्रदूषण भत्ता देने का मुद्दा रखा गया।इसमें ट्रांसपोर्टरों की तरफ से रोजगार पर 100 लोगों के तुरंत बहाली एवं जुगरा माइंस चालू होने पर 25 लोगों की बहाली टोटल 125 लोगो को रोजगार देने पर सहमति बनाया। वहीं पूर्व से कार्य कर रहे 63 लोगों पर समीक्षा करने की बात कही।विस्थापितों की ओर से ट्रांसपोर्टों को सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है। इसके अलावा एनटीपीसी के अधिकारी द्वारा बड़कागांव से विस्थापित प्रभावित के वाहनों को कोयला ढुलाई के लिए सीधा इंट्री देने की बात कही गई। वहीं प्रदूषण भत्ता पर दुर्गा पूजा के बाद पुनः वार्ता की जाएगी। विस्थापितों की ओर से झारखंड आंदोलनकारी नेता किशोर राणा, कैलाश कुमार राणा , जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद इब्राहिम आतिश कुमार मिश्रा, पप्पू सिंह, राजेश रजक, रामदुलार साहू, राम दुलार साव, पंकज साहू, पदुम साहू, बबलू कुमार साहू, फुलेश्वर महतो, युवा नेता सोनू इराकी, मेवा लाल नाग, बासुदेव यादव,धनुषधारी महतो, जोगिंदर महतो, दिलीप महतो, प्रकाश राज, मोहम्मद नईम, सूरज नाथ, महतो, तारकेश्वर महतो, निर्मल साहू के अलावे दर्जनों लोग उपस्थित थे। उक्त आशय की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर किशोर राणा ने दी।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
