
*चक्रधरपुर*: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत 56-चक्रधरपुर (अ.ज.जा.) विधानसभा क्षेत्र के बंदगांव प्रखंड अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 1 से 24 तक के बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान गणना प्रपत्रों के वितरण, ईएफ डिस्ट्रीब्यूशन ट्रैकर (EF Distribution Tracker), गणना प्रपत्र भरने, ऑनलाइन प्रविष्टि करने तथा अप्राप्त (Uncollectable) श्रेणियों से संबंधित प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को निर्वाचन संबंधी कार्यों के प्रभावी निष्पादन के लिए आवश्यक तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, पोड़ाहाट, चक्रधरपुर ने विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के सफल, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, बंदगांव सहित सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। प्रशिक्षण के माध्यम से निर्वाचन कार्यों की गुणवत्ता एवं दक्षता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
