• Wed. Sep 9th, 2026

विधायक चंद्रदेव महतो ने विभिन्न शोक संतप्त परिवारों से मिलकर व्यक्त की संवेदना, दी श्रद्धांजलि

admin's avatar

Byadmin

Sep 9, 2026
crescent ad

 

 

सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय चंद्रदेव महतो ने मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का दौरा कर हाल ही में हुए स्वजनों के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

 

विधायक सर्वप्रथम मुकुंदा पहुंचे, जहां ‘दैनिक भास्कर’ के स्थानीय संवाददाता बसंत विश्वकर्मा की माता जी के हाल ही में हुए दुखद निधन की जानकारी मिलने पर वे उनके आवास पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की।

 

तत्पश्चात, विधायक मुकुंदा अंतर्गत हुचुकटांड़ स्थित हरि मंदिर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हरिचरण महतो के निवास स्थान पहुंचे। वहां उन्होंने उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय पानो देवी के निधन पर गहरा शोक जताया। उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

 

अपने दौरे के क्रम में विधायक श्री महतो रांगामाटी भी पहुंचे, जहां उन्होंने भाकपा (माले) के सक्रिय कार्यकर्ता राजेश मुखर्जी की माता जी के दसकर्म (श्राद्ध) कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने दिवंगत माता जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।

उनके साथ विधायक प्रतिनिधि हीरालाल मोदक नगर सचिव राजीव मुखर्जी वरिष्ठ कार्यकर्ता अप्पू मिश्रा मुखिया प्रतिनिधि सुनील महतो सहित तमाम सक्रिय कार्यकर्ता साथ में थे

 

शोक व्यक्त करने के दौरान विधायक के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *