• Wed. Aug 26th, 2026

विधायक के सौजन् बड़कागांव पश्चिमी पंचायत भवन के पास 63 केवी का लगा ट्रांसफार्मर 

admin's avatar

Byadmin

Aug 26, 2026
crescent ad

 

पंकज ठाकुर

 

बड़कागांव। बड़कागांव पश्चिमी पंचायत भवन के पास में विधायक रोशन लाल चौधरी के सौजन्य से 6 घंटे के अंदर 63 केवीए ट्रांसफार्मर लगाया गया । ट्रांसफार्मर का उद्घाटन बुधवार को समाजसेवी 80 वर्षीय बालेश्वर महतो एवं गुरुचट्टी समाज के संयोजक सुरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काट व नारियल फोड़ कर किया गया। एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी हो गई थी । जिसके कारण लो वोल्टेज की आपूर्ति हो रही थी जिसके कारण उपभोक्ता काफी परेशान थे इसकी सूचना विधायक को दिए । विधायक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 6 घंटे के अंदर नए ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया दिए।

नए ट्रांसफार्मर के लगन से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होने तथा स्थानीय लोगों को लो-वोल्टेज एवं विद्युत संबंधी समस्याओं से राहत मिला है। ग्रामीणों ने इसके लिए विधायक रोशन लाल चौधरी के प्रति आभार जताया।

 

मौके पर गुरु चट्टी के समाजसेवी बालेश्वर महतो, आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिक्षक चेतलाल राम, वीरेंद्र कुमार , श्याम सिंह ,सुरेंद्र कुमार ,नागेश्वर महतो ,संजय कुमार ,चंदन सिंह, विकास जायसवाल, प्रदीप कुमार, कुंदन जायसवाल, महेश राम ,धूपन महतो अनुज कुमार ,सुनील कुमार ,सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *