• Fri. Oct 16th, 2026

वरिष्ठ समाजसेवी शेखर डे ने कदमा रंकनी मंदिर दुर्गा पूजा कमेटी के पंडाल का उद्घाटन किया 

admin's avatar

Byadmin

Oct 16, 2026
crescent ad

 

जमशेदपुर । कदमा स्थित श्री श्री रंकिणी मंदिर दुर्गा पूजा कमिटि द्वारा आयोजित दुर्गाेत्सव पूजा का उद्घाटन मुख्य अतिथि के तौर पर समाजसेवी सह श्रीलेर्दस, बिष्टुपुर के पार्टनर शेखर डे, डॉक्टर राजीव ठाकुर, डॉ आर भरत एवं के के आरोड़ा के कर कमलों द्वारा संयुक्त रूप से सम्पन्न हुआ। उसके साथ ही पूजा पण्डाल आम लोगों के दर्शनार्थ खोल दिया गया। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि शेखर डे ने कहा कि दुर्गा पूजा न केवल एक पूजा के रूप में मनाई जाती है बल्कि यह असत्य पर सत्य की जीत एवं सामाजिक अत्याचार पर जीत का परिचायक यह पूजा वर्तमान समय में समाज के लिए भी एक संदेश है कि हम अपने जीवन में भी इसे चरितार्थ करते हुए समाज एवं देश के हित में कार्य करें। अतिथि डॉ राजीव ठाकुर एवं डॉ आर भरत एवं के के अरोड़ा ने संयुक्त रूप से कहा कि रंकिणी मंदिर न केवल कदमा बल्कि जमशेदपुर के प्रतिष्ठित मंदिर के रूप में जाना जाता है। यहाँ पूजा काफी विधि-विधान से की जाती है और यह पूजा कदमा एवं आस-पास के लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना रहता है। उक्त अवसर पर कमेटि के अध्यक्ष दिलीप दास, महासचिव जर्नादन पाण्डेय, , के.जी. गोविन्द, ए.आर. डे, , सतीश वर्मा, संजय कुमार प्रेमनाथ, हरभजन सिंह, एस. रमेश, सुभाष, कार्तिक सहित कमिटि के सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ मेम्बर उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *