
छतरपुर पलामू से अविनाश कुमार की रिपोर्ट
छतरपुर (पलामू)।

वरिष्ठ पत्रकार एवं भास्कर न्यूज़ के संवाददाता राजीव सिन्हा के पिता स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के निधन पर छतरपुर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुखद अवसर पर स्थानीय पत्रकारों, समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल उनके पैतृक गांव पिपरा बगाही पहुंचा, जहां उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
पत्रकारों ने कहा कि यह अपूरणीय क्षति है और दुख की इस घड़ी में पूरा पत्रकार समाज राजीव सिन्हा एवं उनके परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
बताया गया कि स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने लंबे समय तक धनबाद स्थित सीसीएल में अपनी सेवाएं दी थीं। सेवानिवृत्ति के बाद वे अपने पैतृक गांव पिपरा बगाही में ही निवास कर रहे थे, जहां उनका निधन हो गया।
श्रद्धांजलि देने वालों में आइडियल पत्रकार संगठन के अनुमंडलीय अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, नगर पंचायत छतरपुर के अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता “चुनमुन”, पत्रकार अश्विनी कुमार, धर्मेंद्र कुमार सिंह, पंचम कुमार, दीपक कुमार, उमेश भारती, राघो पासवान, अनिरुद्ध पासवान, रवींद्र पासवान, धनंजय प्रसाद, सूरज कुमार पासवान, शीतल सिंह, चंदन कुमार, पप्पू सिंह, झामुमो नेता चंदन प्रकाश सिन्हा, मुबारक हुसैन, मुकेश सिन्हा, राजू सिंह, कुंदन कुमार जायसवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
