• Fri. May 29th, 2026

लोयाबाद में कचरा डंपिंग और प्लास्टिक जलाने से फैल रहे है प्रदूषण

admin's avatar

Byadmin

May 29, 2026
crescent ad

 

 

लोयाबाद: लोयाबाद वार्ड संख्या 8 अंतर्गत एकड़ा बासुदेवपुर कोलियरी क्षेत्र के जंगलों में कचरा डंपिंग एवं प्लास्टिक जलाने से जोरों पर प्रदूषण फैल रहे हैं। बताया जाता है कि धनबाद नगर निगम के अधीन संचालित रेंमकी कंपनी के ठेकेदार द्वारा धनबाद नगर निगम क्षेत्र का कचरा बड़े पैमाने पर जंगलों में डंप किया जा रहा है। वहीं प्लास्टिक एवं अन्य कचरे में खुलेआम आग लगाने से पूरे क्षेत्र में गंभीर प्रदूषण फैल रहा है। लगातार उठ रहे जहरीले धुएं और दुर्गंध से आसपास के ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित इस कदर हो रहा है कि प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में काफी परेशानी, खांसी, आंखों में जलन, त्वचा रोग समेत कई बीमारियां फैल रही हैं। इसको लेकर ग्रामीणों का कहना है कि कचरे से उपयोगी सामान निकालकर बेच दिया जाता है,

जबकि शेष प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट को जला दिया जाता है, जिससे जहरीला धुआं निकलता रहता है नियमों के अनुसार सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग कर वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण एवं रीसाइक्लिंग किया जाना अनिवार्य है,

लेकिन यहां सभी प्रकार के कचरे को एक साथ फेंककर जलाया जा रहा है, जो पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य दोनों के लिए बेहद खतरनाक है। साथ ही जंगलों में रहने वाले जीव-जंतुओं एवं पक्षियों पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *