• Mon. Apr 20th, 2026

रेलवे ट्रैक से युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी

admin's avatar

Byadmin

Apr 20, 2026
crescent ad

 

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवीनगर–सोननगर रेल खंड के बकतोवा गांव के समीप रेलवे ट्रैक से एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। मृतक की पहचान नवीनगर थाना क्षेत्र के महुअरी बांध गांव निवासी अजय चौहान के पुत्र विशाल कुमार के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है कि सुबह के समय ग्रामीणों ने ट्रैक के किनारे शव देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही नवीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला रेल दुर्घटना या आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले की छानबीन जारी है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *