
झरिया से नयन मोदक की रिपोर्ट
झरिया थाना क्षेत्र के केला पट्टी अशोक रोड में बैंक के कथित रिकवरी एजेंटों के मानसिक उत्पीड़न और गाली-गलौज से एक व्यवसायी की हालत गंभीर हो गई। पीड़ित व्यवसायी सचिन केसरी को ब्रेन हैमरेज होने के बाद रांची के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि बैंक के रिकवरी एजेंटों द्वारा लगातार दबाव, धमकी और गाली-गलौज के कारण सचिन केसरी मानसिक तनाव में आ गए, जिसके चलते उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे दुकान में ही बेहोश होकर गिर पड़े।

घटना के बाद उन्हें पहले झरिया के एक स्थानीय नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ब्रेन हैमरेज की पुष्टि करते हुए उन्हें रांची रेफर कर दिया था। रांची में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, शनिवार को बैंक के 4-5 रिकवरी एजेंट दुकान पर पहुंचे और लोन की किस्त तत्काल जमा करने का दबाव बनाने लगे। व्यवसायी ने कुछ दिनों की मोहलत मांगी, लेकिन एजेंटों ने कथित तौर पर गाली-गलौज और बदसलूकी की। इस दौरान उनकी पत्नी के साथ भी दुर्व्यवहार का आरोप लगाया गया है
घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सोमवार को दोबारा पहुंचे दो कथित रिकवरी एजेंटों को पकड़कर झरिया पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवकों की पहचान रूपेश कुमार और जय प्रकाश तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
मृतक के भाई विनोद केसरी ने झरिया थाना में बैंक और रिकवरी एजेंटों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
