• Mon. Jul 27th, 2026

राष्ट्र निर्माण ही डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को सच्ची श्रद्धांजलि- सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी

admin's avatar

Byadmin

Jul 27, 2026
crescent ad

 

बोकारो थर्मल

डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में सोमवार को भारत के पूर्व राष्ट्रपति महान वैज्ञानिक एवं ‘मिसाइल मैन’ भारत रत्न डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में विद्यालय परिवार ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व, कृतित्व एवं राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान का स्मरण किया।

विद्यालय की प्रार्थना सभा की संपूर्ण गतिविधियाँ डॉ.कलाम के जीवन और आदर्शों पर आधारित रहीं। विद्यार्थियों ने डॉ.कलाम के प्रेरणादायी जीवन पर आधारित विविध प्रस्तुतियों से सभी को भावविभोर कर दिया। चौथी कक्षा की आराध्या और अविका ने प्रेरक विचार प्रस्तुत किए, जबकि मदीहा एवं उमैरा ने प्रभावशाली और भावपूर्ण कविता के माध्यम से डॉ.कलाम के व्यक्तित्व एवं उनके राष्ट्रप्रेम को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। वर्ग दसवीं के शाश्वत आर्या एवं शैली ने समाचार, माधवी एवं गरिमा ने प्रभावशाली भाषण, तथा छठी कक्षा की आराध्या एवं दीप्ति ने प्रश्नोत्तरी प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर झारखंड जोन आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी सह विद्यालय के प्राचार्य डॉ.जीएन खान ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि राष्ट्र निर्माण ही डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि डॉ.कलाम ने अपने जीवन से यह सिद्ध किया कि दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के बल पर किसी भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से बड़े सपने देखने, उन्हें साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करने तथा अपने ज्ञान और संस्कारों के माध्यम से देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक पंकज कुमार, नागेंद्र प्रसाद, डॉ.आरएस मिश्रा, जितेंद्र दुबे,एके गोस्वामी, बीके दसौंधी, राकेश रंजन, रितेश कुमार, आराधना, रेखा कुमारी, वीणा कुमारी, मधुमल्लिका उपाध्याय, खुशबू कुमारी, ममता पात्रा, ओशीन, सुमन कुमारी, जयप्रकाश गिरी, विकास सिंह तथा दीपक सिंह, संगीत कुमार, अश्विनी कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम के आदर्शों को आत्मसात करते हुए विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *