
कोलाबाडिया (सरायकेला-खरसावां): आज दिनांक 09 नवंबर 2026 को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस (National Legal Services Day) के अवसर पर कोलाबाडिया गांव में ग्रामीणों के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पीएलवी (पैरा लीगल वॉलंटियर) झरना राउत ने ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता तथा समाज में व्याप्त विभिन्न सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया।
भारत में प्रत्येक वर्ष 9 नवंबर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य समाज के गरीब, असहाय, वंचित एवं कमजोर वर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक या सामाजिक परिस्थितियों के कारण कोई भी व्यक्ति न्याय पाने से वंचित न रह जाए। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों और न्याय प्राप्त करने के उपलब्ध माध्यमों की जानकारी देना भी है।

कार्यक्रम के दौरान पीएलवी झरना राउत ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को न्याय पाने का अधिकार है। आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति भी निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। इसके लिए विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से पात्र लोगों को कानूनी सलाह, सहायता एवं न्यायिक प्रक्रिया से संबंधित मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है।

उन्होंने ग्रामीणों को विशेष रूप से नशामुक्ति, बाल विवाह, बाल मजदूरी एवं डायन प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि नशे की लत से व्यक्ति का स्वास्थ्य, परिवार और सामाजिक जीवन प्रभावित होता है। नशे के कारण कई परिवार आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करते हैं। इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता होना चाहिए तथा युवा को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
वहीं बाल मजदूरी के विषय में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा की बच्चों से मजदूरी करने के बजाय उन्हें विद्यालय भेजना चाहिए। बच्चों का अधिकार है कि वे शिक्षा प्राप्त करें, सुरक्षित वातावरण रहे और अपना बचपन खुशहाली के लिए साथ बिताएं।
डायन प्रथा जैसी अंधविश्वास आधारित को कुप्रथाओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि किसी महिला को डायन बताकर प्रताड़ित करना, उसके साथ मारपीट करना या सामाजिक रूप से बहिष्कृत करना गंभीर अपराध है। ग्रामीणों को अंधविश्वास से दूर रहकर वैज्ञानिक सोच अपनानी चाहिए तथा इसी घटनाओं का विरोध करना चाहिए।
इस अवसर पर ग्रामीणों को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या, घरेलू हिंसा, महीला उत्पीड़न, बाल अधिकारों के उल्लंघन अथवा अन्य की स्थिति में संबंधित विधि सेवा पर अधिकार कारण से संपर्क का निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त की जा सकती है।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में कानूनी जागरूकता बढ़ाना , लोगों को उनके मौलिक एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी देना तथा समाज के व्यप्त कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सामूहिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा।
पीएलवी झरना राउत ने ग्रामीणों से अपील की की वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें , कानून का सम्मान करें और समाज में नशा मुक्ति, बाल विवाह एवं बाल मजदूरी जैसी समस्याओं को समाप्त करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
