• Tue. Jun 30th, 2026

राष्ट्रीय विद्युत सुरक्षा सप्ताह: कोनार सबस्टेशन में स्वास्थ्य जांच शिविर, 40 कर्मियों की जांच, CPR का दिया गया प्रशिक्षण

admin's avatar

Byadmin

Jun 30, 2026
crescent ad

 

 

बेरमो/कोनार –

राष्ट्रीय विद्युत सुरक्षा सप्ताह-2026 के तहत कोनार सबस्टेशन में 26 जून से 2 जुलाई तक चल रहे कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को स्वास्थ्य जांच एवं सुरक्षा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कोनार डिस्पेंसरी के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बैजनाथ मंडल ने 40 कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा औद्योगिक कार्यों के दौरान होने वाली संभावित बीमारियों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी।

 

डॉ. मंडल ने किसी दुर्घटना की स्थिति में प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) देने का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। उन्होंने स्वयं सीपीआर कर दिखाया तथा कर्मियों से उसका अभ्यास भी कराया।

 

सहायक प्रबंधक (विद्युत) दीनानाथ प्रसाद के आग्रह पर आयोजित शिविर का निरीक्षण सीएसआर प्रमुख सुनील कुमार एवं मैनेजर (विद्युत) चंदन कुमार ने किया। दोनों अधिकारियों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया। सीएसआर के सौजन्य से आवश्यकता अनुसार कर्मियों के बीच दवाओं का भी वितरण किया गया।

शिविर का शुभारंभ उप प्रबंधक (विद्युत) अरुण कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। स्वास्थ्य जांच कराने वालों में मो. इकबाल, सरजू महतो, मीठू गंझू, उत्तम कुमार, परमेश्वर गंझू, द्वारका महतो, प्रदीप कुमार, रौशन सिंह, हरिलाल महतो, बबलू बर्णवाल सहित अन्य कर्मी शामिल रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed