
सरायकेला। सरायकेला के गैराज चौक निवासी डे परिवार की ओर से खरकई नदी स्थित मजना घाट पर नवनिर्मित माता पार्वती मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा रविवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर पंडित श्री नीलकंठ पाड़गी ने पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई।
प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु महिलाओं ने खरकई नदी से कलश में पवित्र जल भरकर पूजा स्थल तक पहुंचाया। इसके बाद धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने माता पार्वती के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। डे परिवार की इस धार्मिक पहल की स्थानीय लोगों ने

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
