
चाईबासा : आम नागरिकों तक राजस्व एवं जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से अंचल कार्यालय, सदर चाईबासा द्वारा मंगलवार को वार्ड संख्या-19 जुब्ली तालाब स्थित सामुदायिक भवन में राजस्व सह जनसुविधा शिविर का आयोजन किया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वस्थ जाँच शिविर का भी आयोजन किया गया।
शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी सेवाओं तथा चिकित्सीय परामर्श का लाभ उठाया। शिविर के दौरान कुल 1 विधवा पेंशन, 9 जाति प्रमाण-पत्र एवं 6 आवासीय प्रमाण-पत्र से संबंधित मामलों का मौके पर ही ऑन-द- स्पॉट निष्पादन किया गया। साथ ही स्थानीय लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद दोला राय भी उपस्थित रही , उन्होंने शिविर में पहुँचे स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुनी ,उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवाओं को लोगों के द्वार तक पहुँचाने की दिशा में इस प्रकार के शिविर बेहद उपयोगी साबित हो रहे है। इससे स्थानीय लोगों का समय बचता है और उन्हें एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध हो जाती है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद ,चाईबासा का प्रयास है कि संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक सुविधाएं वार्ड स्तर पर ही उपलब्ध कराई जाए, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर लोगों तक पहुँचे। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविरों के नियमित आयोजन की मांग की।

शिविर के सफल संचालन में राजस्व उप निरीक्षक उमंग पांडेय , जीएनएम गुरुवारी सुंडी , एमपीडब्ल्यू भगवान चंद्र सुंडी , सेविका कल्पना पात्रो , सीआरपी पिंकी देवी , छाया देवी , ललिता साव , अंचल कर्मी आशीष बारजो , सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय , आनंद गोप का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
