• Mon. Jun 29th, 2026

राजनगर के कुनाबेड़ा सड़क हादसे के बाद बवाल,महिला की मौत से ग्रामीणों की में नाराजगी

admin's avatar

Byadmin

Jun 29, 2026
crescent ad

 

 

राजनगर : राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुनाबेडा स्थित झारखंड होटल के समीप सोमवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में बांधडीह गांव निवासी सुनीता महतो 42 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई , जबकि उनके पति परमेश्वर महतो गंभीर रूप से घायल हो गया घायल का इलाज कूनाबेड़ा स्थित जीवनदीप अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार दंपति बाइक से शोभापुर गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार एलपीडी 709 मालवाहक वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक मृतक का सब घटनास्थल पर ही पड़ा हुआ था और ग्रामीण प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

सूचना मिलने पर राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त एलपीडी 709 मालवाहक वाहन को पहले कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *