
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी एवं छिनतई की घटनाओं में शामिल एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि तीन विधि-विरुद्ध किशोरों को निरुद्ध किया गया है।
पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किरीबुरू के नेतृत्व में बड़ाजामदा, नोवामुंडी और किरीबुरू थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ाजामदा के टंकीसाई, नोवामुंडी के डुकासाई तथा बड़ाजामदा स्थित लाल बिल्डिंग के समीप छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान विभिन्न कंपनियों की कुल सात चोरी की मोटरसाइकिलें एवं स्कूटी बरामद की गईं।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे चोरी की मोटरसाइकिलों का उपयोग छिनतई, चोरी और मारपीट जैसी वारदातों को अंजाम देने में करते थे। पुलिस के अनुसार गिरोह का मास्टरमाइंड दयाल कुमार नाग उर्फ मंगरू और संदीप पिंगुवा उर्फ पोटी उर्फ तितली हैं, जो पूर्व में भी जेल जा चुके हैं।

इस मामले में गुवा (बड़ाजामदा) थाना कांड संख्या 20/2026 दर्ज कर सभी छह आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।
गिरफतार अभियुक्त का नाम :-
1 दयाल कुमार नाग उर्फ मंगरू उम्र 20 वर्ष लगभग पिता अनिल कुमार नाग ग्राम-बडाजामदा (टंकीसाई) ना-गुवा (बडाजामदा) जिला-प० सिंहभूम चाईबासा
(2) संदीप पिंगुवा उर्फ पोटी उर्फ तितली उम्र 25 वर्ष लगभग पिता स्व० राजेश पिंगुवा ग्राम-नोवामुंडी (डुकासाई)
थाना-नोवामुंडी, जिला-प० सिंहभूम चाईबासा
(3) बॉबी दास उम्र-19 वर्ष लगभग पिता काडे दास. ग्राम बडाजामदा (भटठीसाई) थाना- गुवा
(बडाजामदा) जिला-प०सिंहभूम चाईबासा को गिरफतार किया गया तथा अन्य तीन विधि विरूध किशोर को निरूध किया गया।
जप्त सामानों की विवरणी :-
1 हीरो होन्डा मोटरसाईकिल चेचिस नं0-99L19CL6734 Engine no-99L17M16878
2 हीरो होन्डा स्पलेन्डर चेचिस नं0-MBLHA 10EJAHF34308 Engine no-HA10EAAHF34488
3 हीरो होन्डा स्पलेन्डर मोटरसाईकिल चेचिस नं0-MBLH10ACC9A01791 Engine no-HA10EHC9A17571
4 हीरो होन्डा स्पलेन्डर मोटरसाईकिल चेचिस नं0-MBLHA11EE89G08366 Engine no-HA11EA89G22890
5 हीरो होन्डा स्पलेन्डर मोटरसाईकिल चेचिस नं0-MBLHA10EZB9K11388 Engine no-HA10EFF9J17752
6 होन्डा लिभो मोटरसाईकिल रजि० नं०-JH05CP-7512
7 होन्डा एकटिभा स्कूटी रजि० नं0-JH05BV-2807
छापामारी दल के सदस्य
1. श्री विनित कुमार किन्डो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किरीबुरू
2. श्री बासुदेव मुंडा पु०नि० किरीबुरू अंचल ।
3. बालेश्वर उराँव थाना प्रभारी बडाजामदा ओ०पी०
4. रोहित कुमार थाना प्रभारी किरीबुरू थाना।
5. नयन कुमार थाना प्रभारी नोवामुंडी।
6. पु०अ०नि० निमिर हेस्सा बडाजामदा ओ०पी०
7. पु०अ०नि० अखिलेश कुमार सिंह नोवामुंडी थाना।
8. स०अ०नि० रामविलाश महतो, स०अ०नि० विनोद कुमार सिंह नोवामुंडी थाना
9 सशस्त्र बल बडाजामदा किरीबुरू, नोवामुंडी
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
