• Thu. Feb 19th, 2026

मूल विस्थापित समिति गोविंदपुर की एक दिवसीय बैठक संपन्न

admin's avatar

Byadmin

Dec 21, 2025

 

बोकारो थर्मल

बोकारो थर्मल स्थित गोविंदपुर ई पंचायत सचिवालय भवन में रविवार को मूल विस्थापित समिति गोविंदपुर का एक बैठक आयोजित किया गया। जिसका अध्यक्षता भानु प्रताप महतो ने किया। बैठक में बहुत सारी बिंदुओं पर चर्चा हुई।

जिसके बाद सर्वसहमति से निर्णय लिया गया। कि 26 दिसंबर 2025 को टेक्नो कंपनी के अधीन कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनी केआर कंस्ट्रक्शन से संबंधित सभी कर्मचारियों को प्लांट जाने से रोका जाएगा। प्रताप महतो ने कहा कि टेक्नो कंपनी के अधीन आउटसोर्सिंग केआर कंस्ट्रक्शन को गोविंदपुर मूल विस्थापितो को रोजगार मुहैया कराने के लिए 3 दिसंबर को लिखित आग्रह किया गया था।

समिति 12 दिसंबर तक सकारात्मक पहल करते हुए विस्थापितों को रोजगार तत्काल देने की बात कही गई थी। कंपनी अपनी हठधर्मिता की पराकपाष्ठा पार करते हुए। समिति से संवाद करना न गंवार समझी और किसी तरह की कोई पहल नहीं की।

जिससे बाध्य हो कर 26 दिसंबर को केआर कंस्ट्रक्शन के सभी कर्मचारियों को प्लांट जाने से रोका जाएगा। बैठक में उपाध्यक्ष जलेश्वर महतो, नागेश्वर महतो, सुनील महतो, सचिव महेश महतो, दशरथ महतो, द्वारिका प्रसाद महतो, कपिल देव महतो, नितेश कुमार, राहुल महतो सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *