• Thu. Jun 25th, 2026

मुहर्रम को लेकर पुलिस सतर्क, थाना प्रभारी ने किया क्षेत्र भ्रमण।

admin's avatar

Byadmin

Jun 24, 2026
crescent ad

 

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

उन्होंने विभिन्न गांवों एवं अखाड़ों का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों और अखाड़ा समितियों से शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की।प्रखंड के विभिन्न गांवों में इन दिनों फातिहा खानी का दौर जारी है तथा श्रद्धालु उत्साह के साथ मुहर्रम की तैयारियों में जुटे हैं। कई स्थानों पर आकर्षक ताजियों का निर्माण भी किया जा रहा है।

थाना प्रभारी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने बड़कागांव, महुदी, बादम और रुद्दी सहित कई गांवों का दौरा कर अखाड़ा समितियों एवं ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान एसआई राकेश खवास, एसआई अभिषेक कुमार के अलावा सशस्त्र बल के जवान भी मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *