• Mon. Jun 1st, 2026

मुमताज आलम के बयान का दिलीप मुर्मू व चंदन गौतम ने किया खंडन

admin's avatar

Byadmin

Jun 1, 2026
crescent ad

 

तेनुघाट/बेरमो –

तेनुघाट रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में चांपी श्रमिक सहयोग समिति लिमिटेड से जुड़े नेताओं दिलीप कुमार मुर्मू और चंदन सिंह गौतम ने अवार्डी मजदूर नेता मुमताज आलम द्वारा हाल ही में दिए गए बयान का खंडन किया।

 

प्रेस वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने कहा कि दो दिन पूर्व मुमताज आलम द्वारा मीडिया में दिया गया बयान तथ्यों से परे है तथा इससे अवार्डी मजदूरों के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि मजदूरों के हितों और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन लगातार प्रयासरत है, लेकिन किसी भी विषय पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करना उचित नहीं है।

 

दिलीप कुमार मुर्मू और चंदन सिंह गौतम ने आरोप लगाया कि कुछ लोग व्यक्तिगत हितों के लिए मजदूरों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अवार्डी मजदूरों की वास्तविक समस्याओं के समाधान के लिए सभी पक्षों को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए तथा तथ्यों के आधार पर ही अपनी बात रखनी चाहिए।

 

उन्होंने मजदूरों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें और संगठन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें। प्रेस वार्ता में समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *