• Fri. Jul 17th, 2026

मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना के तहत नीमडीह प्रखंड में 11 लाभुकों के बीच बकरी एवं 5 लाभुकों के बीच सूकर इकाई का वितरण…

admin's avatar

Byadmin

Jul 17, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला-खरसावाँ, 17 जुलाई, 2026 : किसानों एवं पशुपालकों की आय में वृद्धि तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना (MPVY) के तहत आज नीमडीह प्रखंड में लाभुकों के बीच पशुधन इकाइयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत 11 लाभुकों के बीच बकरी पालन (Goatery) इकाई तथा 05 लाभुकों के बीच सूकर पालन (Piggery) इकाई का वितरण किया गया।

 

इस अवसर पर लाभुकों को संबोधित करते हुए कहा गया कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों और पशुपालकों के आर्थिक सशक्तिकरण तथा आजीविका के सुदृढ़ीकरण के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना भी इन्हीं प्रयासों का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसके माध्यम से ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी आय में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित करने का लक्ष्य है।

 

लाभुकों से वितरित पशुधन का समुचित देखभाल एवं वैज्ञानिक पद्धति से पालन करने की अपील की गई, ताकि योजना का अधिकतम लाभ प्राप्त कर आत्मनिर्भर आजीविका विकसित की जा सके। साथ ही पशुपालन विभाग के पदाधिकारियों को लाभुकों को तकनीकी मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *