• Tue. Jun 16th, 2026

माली थाना पुलिस की बड़ी सफलता: 55.2 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Jun 16, 2026
crescent ad

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत माली थाना पुलिस को शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस ने थाना क्षेत्र के रेंगनिया मझौली गांव में छापेमारी कर झारखंड निर्मित 55.2 लीटर टनाका देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के अंकोरहा गांव निवासी रणजीत कुमार, पिता भोला साव के रूप में की गई है।

पुलिस ने आरोपी को मौके से शराब के साथ दबोच लिया। माली थाना अध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा रेंगनिया मझौली गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में झारखंड निर्मित टनाका देशी शराब बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में शराब तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस छापेमारी अभियान में एसआई सुबोध मंडल समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *